Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:39 AM IST
डॉ. जाकिर हुसैन का जन्म तेलन्गाना के हैदराबाद में 8 फरवरी, 1897 में हुआ था। 10 साल की उम्र में ही इनके सर से पिता का साया उठ गया था।14 वर्ष की उम्र में उनकी माँ का निधन हो गया था। जाकिर ने इटावा में इस्लामिया हाई स्कूल से अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ में एंग्लो-मुहम्मडन ओरिएंटल कॉलेज (जो आजकल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है) में दाखिला लिया। यहीं से उन्होंने एक युवा सुधारवादी राजनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की।
डॉ. जाकिर हुसैन 1962 ई. में वे भारत के उपराष्ट्रपति बने। डॉ. जाकिर हुसैन 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक भारत के तीसरे राष्ट्रपति रहे। डॉ. ज़ाकिर हुसैन भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले मुसलमान थे।इन्होने अपने नेतृत्व में राष्ट्रीय मुस्लिम विश्वविद्यालय की भी स्थापित की। उनके द्वारा स्थापित राष्ट्रीय मुस्लिम विश्वविद्यालय आजकल जामिया मिलिया इस्लामिया के नाम से एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में नई दिल्ली में मौजूद है। 1926-1948 तक वे जामिया मिलिया इस्लामिया के उपकुलपति रहे। कई विश्वविद्यालयों ने इन्हें डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया। वे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे।
-13 मई, 1967 को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया। डॉ. जाकिर हुसैन को वर्ष 1954 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1963 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के दो साल के बाद ही 3 मई, 1969 को डॉ. जाकिर हुसैन का निधन हो गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!