Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 05:49 AM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आखिरकार विवाह के परिणय सूत्र में
बंध गए। दौनों ने इटली के टस्कनी में शादी कर ली।
हालांकि दोनों की शादी होने की खबरे पहले आ रही थी की लेकिन इस बात की पुष्टी नही थी की दोनों की शादी कब होगी। वहीं मीडिया में ये चर्चा थी कि 12 दिसंबर को ये दोनों शादी करने वाले है। बहरहाल सभी को चौंकाते हुए दोनों लव बर्ड्स ने इससे पहले ही शादी कर ली। विराट और अनुष्का की शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।
-दोनों ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसका एक साथ ऐलान किया। इस खूबसूरत जोड़े ने इटली के ‘बोर्गो फिनोक्चिएतो टस्कनी’ में सात फेरे लिए।
सूत्रों के मुताबिक, यह जोड़ा 4 जनवरी को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाएगा। फिल्मफेयर के मुताबिक, इस साल अगस्त में श्रीलंका में विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की तारीख फाइनल हो गई थी।
विराट और अनुष्का की शादी टस्कनी के नजदीक एक 800 साल पुराने गांव में हुई है, जिसे अब एक रिजॉर्ट में बदल दिया गया है। जिसका नाम बोर्गो फिनोशिएतो है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!