Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 01:37 AM IST
बॉलीवुड के जाने माने व प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान को सिनेमा के क्षेत्र में एक बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सलीम खान को ’इफ्फी’ (भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव) पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार से उन्हें 28 नवम्बर 2018 को सम्मानित किया जाएगा।
पटकथा लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सलीम खान ने कई प्रतिष्ठित फिल्मों की पटकथा लिखी है जिसमें ‘शोले’ (जावेद अख्तर के साथ) 'दीवार' और 'जंजीर' मुख्य हैं। इन फिल्मों के डायलॉग ऐसे है जो आज भी हर किसी के जहन में है।सलीम खान ने अभिनेता और निर्माता के रूप में भी यादगार काम किया। गीतकार जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी मशहूर रही। हिंदी सिनेमा में 1970 और 80 के दशक के दौरान सलीम खान सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वालों में से एक थे।
-केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘सलीम खान को सिनेमा में दिए उनके योगदान के लिए इफ्फी 2018 में सम्मानित करना गर्व की बात है. इफ्फी 2018 के समापन समारोह में उन्हें सम्मानित करने के लिए हमारे साथ आएं।’’
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!