वेटरन एक्ट्रेस शम्मी का 89 वर्ष की उम्र में निधन

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:33 AM IST

सुर्खियां

शम्मी ने फिल्मों के साथ साथ कई हिट टीवी सीरियलों में भी काम किया।

वेटरन एक्ट्रेस शम्मी का 89 वर्ष की उम्र में निधन
Mar 6, 2018, 11:50 am ISTEntertainmentAazad Staff
Shammi
  Shammi

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शम्मी की 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वो काफी समय से बीमार चल रही थी। इन्होने 64 वर्षों से अधिक समय तक इंडस्ट्री में काम किया और लगभग 200 से अधिक फिल्मों और कई शो में काम कर काम किया है।

अभिनेत्री शम्मी ने प्रोड्यूसर सुलतान अहमद से शादी की थी हालांकि इनकी शादी लम्बे समय तक नही चल सकी साथ साल बाद दोनों अलग हो गए। शम्मी का असली नाम नरगिस राब्दी था। 1931 में मुंबई में शम्मी का जन्म हुआ था। इनका असली नाम नरगिस रबाड़ी था। उनके पिता पारसी आग मंदिर में पुजारी थे।

-

बतौर सोलो हिरोइन उनकी पहली फिल्म मल्हार थी। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन बाद में उन्हें दिलीप कुमार की संगदिल में काम करने का मौका मिला और फिर उन्होंने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा। उन्होंने कुली नंबर 1, खुदा गवाह, हम, अर्थ, द बर्निंग ट्रेन जैसी कई अच्छी फिल्मों में काम किया। शम्मी आखिरी बार फराह खान और बोमन इरानी की फिल्‍म 'शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी' में नजर आईं थीं।

एक्ट्रेस शम्मी की मौत के बाद महानायक अमिताभ बच्चन व कई अभिनेता ने इन्हे सोशल मिडिया पर श्रद्धानजली दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'बेहद करीबी दोस्त और बेहतरीन अदाकारा शम्मी आंटी अब नहीं हैं। काफी समय से बीमार थीं।' अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि धीरे धीरे सभी जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले श्रीदेवी की मौत से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध था कि शम्मी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को और झकझोर दिया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!