Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:15 AM IST
चुनावी मौसम में नेताओं और अभिनेताओं का राजनीति दलों में शामिल होने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो चुका है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बॉलीबुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी आज कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। चर्चा है कि उर्मिला मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वैसे बता दें कि मुंबई उत्तर लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।
अभिनेत्री उर्मिला आज दोपहर कांग्रेस में शामिल होंगी। मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में हैं और आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उर्मिला कांग्रेस में शामिल होंगी।
-बता दें कि मुंबई की छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में २९ अप्रैल को मतदान होगा, और इसी दिन राज्य की १७ अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। यदि उर्मिला मातोंडर को उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और दक्षिण सिनेमा के मशहूर अभिनेता मोहन बाबू ने वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!