टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को कोर्ट से मिली जमानत

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:44 AM IST

सुर्खियां

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को कोर्ट से मिली जमानत

रेप मामले में पिछले एक महीने से जेल में बंद टीवी एक्टर करण ओबरॉय को मुंबई हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें ५० हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।
Jun 8, 2019, 12:28 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Karan Oberoi
  Karan Oberoi

टीवी कलाकार करण ओबेरॉय को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि एक्टर पर एक महिला के रेप का आरोप लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने करण को ५० हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है। इस दौरान अदालत ने करण के वकील को अपने मुवक्किल की बेगुनाही के सारे सबूत २० जून तक पुलिस को सौंपने को कहा है। 

बता दें कि करण पर एक महिला ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। करण और ये महिला साल २०१६ से रिलेशनशिप में थे। बता दें कि ३४ साल की एक महिला ने ४ मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक करण ने अक्टूबर २०१७ में शादी का झांसा देकर महिला से रेप किया था।

-

करण पर आरोप है कि उसने वीडियो भी बनाया था और महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे इस वीडियो को वायरल कर देंगे। ६ मई को करण ओबरॉय को इस मामले में अरेस्ट किया गया था और उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था।  करण ओबेरॉय फिलहाल तलोजा जेल में हैं, उन्हें एक-दो दिन में बरी कर दिया जाएगा। 

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!