टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:03 AM IST

सुर्खियां

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। करण पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह के एक्स बॉयफ्रेंड हैं।
May 6, 2019, 4:23 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Karan Oberoi
  Karan Oberoi

बैंड ऑप ब्वॉइज’ (Band of Boys) के सिंगर और 'जस्सी जैसी कोई नहीं’ से फेम पाने वाले टीवी एक्टर करण ओबरॉय पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विवेक ने उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल  किया । मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने उन्हें रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। करण मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह के एक्स बॉयफ्रेंड हैं।

पुलिस ने करण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत सेक्शन ३७६ (रेप) और३८४ (जबरन वसूली) की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक एक्टर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस ने एफआईआर के मुताबिक बताया कि ओबेरॉय ने रेप करके इसकी फिल्म बनाने के साथ-साथ पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया और पैसों की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर उसने पीड़ितो का वीडियो रिलीज करने की धमकी दी। करण को सोमवार मुंबई कोर्ट में पेश किया था। जहां उन्हें ९ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!