बिग बॉस 12 में इस क्रिकेटर की हो सकती है एंट्री

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:50 AM IST

सुर्खियां

बिग बॉस 12 में इस क्रिकेटर की हो सकती है एंट्री

बिग बॉस 12 की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस शो का हिस्सा बनने वाले सेलिब्रिटीज के नाम धीरे धीरे सामने आ रहे है। इस बीच इस शो में टीम इंडिया के एक क्रिकेटर का नाम भी जुड़ सकता है और ये नाम है एस. श्रीसंत। भारतीय क्रिकेट में इन्हे केरल एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है।
Sep 6, 2018, 12:27 pm ISTEntertainmentAazad Staff
S Sreesanth
  S Sreesanth

भारत के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन-12 जल्दी ही दस्तक देने वाला है। खबरों की माने तो इस शो में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी हिस्सा ले सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान ने अपने इस शो के लिए छोटे पर्दे की अदाकारा के साथ-साथ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में नजर आ चुके श्रीसंत को भी शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अब तक इस पर खुलासा नहीं हो पाया है कि श्रीसंत 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

बहरहाल श्रीसंत का ये पहला टीवी रिएलिटी शो नहीं है इससे पहले भी श्रीसंत डांस रिएलिटी शो में अपना जलवा दिखा चुके है। फिलहाल श्रीसंत फिल्मों में हाथ आजमा रहे है। उनकी आने वाली अगली  फिल्म ‘केम्पेगोडा 2’ है जो एक कन्नड फिल्म है। इससे पहले श्रीसंत ने बॉलीवूड में साल 2017 में फिल्म 'अक्सर-2' में एक वकील की भूमिका अदा की थी।

-

गैरतलब है कि आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद श्रीसंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था। 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उनपर आजीवन बैन लगा दिया गया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!