Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 03:17 AM IST
फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को विजय रत्नाकर डायरेक्टर कर रहे है। इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार अभिनेता अनुपम खेर कर रहे है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का किरदार भी नजर आ रहा।
आपको बता दें कि इस तस्वीर में राहुल गांधी का किरदारअर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आ रही हैं। बहरहाल ये फिल्म 21 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
-बता दें कि फिल्म संजय बारू की किताब 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है, फिल्म मनमोहन सिंह की लाइफ पर बेस्ड है, जो एक इकनॉमिस्ट और पॉलिटिशन होने के साथ-साथ साल 2004 से 2009 तक प्रधानमंत्री के पद पर मौजूद रहे थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!