Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:25 AM IST
रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए बड़ी खुशखबरी है।स्विस टूरिज्म डिपार्टमेंट ने रणवीर के सम्मान में जल्द ही उनके नाम से एक खास ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।इस सम्मान को पाने वाले रणवीर पहले अभिनेता हैं। इस ट्रेन का नाम 'रणवीर ऑन टूर’ रखा जाएगा। इस ट्रेन की बहुत जल्द ही शुरुआत होने वाली है। स्विस टूरिज्म ने यह फैसला रणवीर की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया है।
बता दें कि रणबीर स्विटजरलैंड टूरिज्म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबेसडर हैं। स्विट्जरलैंड में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में वहां काफी धमाल मचाती हैं। उनके फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि इन दिनों रणवीर स्विट्जरलैंड में है। पिछले साल मार्च में छुट्टियां बिताने के लिए रणवीर स्विट्ज़रलैंड पहुंचे थे, जहां बर्फ की वादियों का मजा लेते हुए रणवीर ने एक विडियो पोस्ट किया था।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!