Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:45 AM IST
बॉलीवुड के जाने माने गायक सोनू निगम का आज ४५वां जन्म दिन है। इनका जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ गाया करते थे। मात्र चार साल की उम्र में इन्हेने पहली बार स्टेज परफार्मेस दी थी।
एक वो दौर था जब सोनू निगम चंद रुपयों के लिए शादी-पार्टियों में गाया करते थे और आज दुनिया इनके गाने की दिवानी है। सोनू निगम आज बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। सोनू निगम 19 की उम्र में सिंगर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। यहां उन्होंने मोहम्मद रफी के गानों को स्टेज पर गाना शुरू किया। सोनू को पहचान तब मिली जब टी-सीरीज ने उनकी आवाज में मोहम्मद रफी के गाए गाने 'रफी की यादें' लॉन्च किया।
-साल 1995 में सोनू ने जी टीवी शो 'सारेगामा' होस्ट किया। बता दें कि सोनू निगम सारेगमा के कंटेस्टन भी रह चुके है। ये शओ सोनू निगम की सफलता का एक बेहतरीन शो साबित हुआ। इस शो के बाद टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' सुपरहिट रहा। फिर क्या था इन्होने कभी पिछए मुड़ कर नहीं देखा और कई हीट गाने गाए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!