Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:18 AM IST
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की दो फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पहली फोटो में उनकी एक आंख सूजी हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी फोटो में वो ऑक्सीजन मास्क लगाए हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, बाहर खाना खाने के बाद सोनू निगम को ऐसी एलर्जी हुई जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां दो दिन रहने के बाद सोनू को डिस्चार्ज कर दिया गया।
सूत्रों को माने तो बाहर खाना खाने के बाद सोनू निगम के शरीर पर चित्ते इतने मोटे थे कि एंटी-एलर्जेंस मेडिसिन से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ा। आराम नहीं मिलने पर उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। बता दें कि, सोनू निगम अब बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए ओडिशा जा सकते हैं।
-हालांकि सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपीन दो फोटों को शेयर करते हुए अपने फैंस को फूड एलर्जी के बारे में जानकारी दी है। सोनू ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, 'आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। इससे हमें एक सीख मिलती है कि कभी भी कैसी भी एलर्जी को नजरअंदाज न करें। मेरे केस में मुझे सी फूड से एलर्जी हुई। अगर मैं समय रहते हॉस्पिटल नहीं जाता तो बात और बढ़ जाती।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!