Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:17 AM IST
सोनम कपूर की शादी के चर्चे इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद के साथ बहुत जल्द ही शादी करने वाली है। खबरों की माने तो ये दोने 29 अप्रैल को शादी करने वाले थे लेकिन अब दोनों अप्रैल में नहीं बल्कि मई के फर्स्ट वीक में शादी रचाएंगें। सूत्रों के हवाले से सोनम और आनंद अब 6 या 7 मई को शादी करेगें।
खबरों की माने तो इनकी शादी भी विराट और अनुष्का की तरह ही हो सकती है कि अचानक पता भी ना चले और सीधे शादी की फोटोज वायरल होना शुरु हो जाए। बता दे कि सोनम और विराट का परिवार इटली चला गया था और वहीं पर उन लोगों ने शादी कर ली थी और भारत में आकर रिसेप्शन किया था।
-सोनम कपूर की बात करें तो उनको नीरजा के बेहतर अभिनय के लिए जाना जाता है और इसके लिए उनको कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। बता दें कि सोनम कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में जैसे खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो और सांवरिया जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था पर नीरजा के लिए उनको काफी सराहना मिली थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!