सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द करेंगे शादी

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 07:06 AM IST

सुर्खियां

सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द करेंगे शादी

सोनम, आनंद आहूजा से लंदन में करेंगी सगाई
Jan 5, 2018, 3:33 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Sonam Kapoor
  Sonam Kapoor

एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्दी ही अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं। खबरें आ रही हैं कि सोनम कपूर का रोका भी हो चुका है। सोनम कपूर इसी साल अप्रैल में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों राजस्थान के जोधपुर में शादी कर सकते हैं। सोनम की शादी के लिए जोधपुर की लोकेशन भी बुक करा दी गई है।

आनंद और सोनम पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं । इन दोनों के अफेयर की खबरें उस समय सामने आई थीं जब दोनों को साथ में रुस्तम की सक्सेस पार्टी में साथा देखा गया था। दोनों अपने रिश्ते को लेकर बेशक बात नहीं करते हैं लेकिन साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने से भी हिचकते नहीं हैं। इस साल सोनम की तीन फिल्में पैडमैन, दत्त बायोपिक और वीरे दी वेडिंग रिलीज होने वाली हैं।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!