Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:23 AM IST
भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति में लंबे समय से रहने के बाद आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला कर लिया है। जिसका औपचारिक रूप से ऐलान भी कर दिया गया है। शत्रुघ्न के इस फैसले के बाद बेटी सोनाक्षी सिन्हा की राय भी सामने आई है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि पापा (शत्रुघ्न सिन्हा) ने यह फैसला लेने में काफी देर कर दी उन्हें यह काफी पहले कर देना चाहिए था। सोनाक्षी ने कहा कि यह उनकी पसंद पर निर्भर करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस में रहकर उनके पिता बिना किसी दबाव में ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे।
सोनाक्षी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह उनकी पसंद की बात है। मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव लाना चाहिए। यही उन्होंने भी किया।' सिन्हा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस से जुड़कर वह ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे और यहां खुदपर किसी का दबाव महसूस नहीं करेंगे।'
-सोनाक्षी ने आगे कहा की उनके पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) भाजपा में लंबे समय से थे। अटल जी, आडवाणी के वक्त से वह इस पार्टी से जुड़े रहे लेकिन पार्टी ने उन्हें वह इज्जत नहीं दी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी। सोनाक्षी ने कहा कि पापा को पार्टी छोड़ने का फैसला काफी पहले कर लेना चाहिए था। जानकारों की माने तो शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में चैत्र नवरात्री(६ अप्रैल ) के दौरान पार्टी में शामिल हो सकते है। इस लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव भी लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस ने उन्हें अपना स्टार प्रचारक पहले ही घोषित कर दिया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!