श्याम बेनेगल को शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया जाएंगा सम्मानित

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:50 AM IST

सुर्खियां

श्याम बेनेगल को शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया जाएंगा सम्मानित

श्याम बेनेगल को पद्मभूषण,राष्ट्रीय पुरस्का, और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
Feb 3, 2018, 4:08 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Shyam Benegal
  Shyam Benegal

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल(एमआईएफएफ) समाहरोह में शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से बॉलीवुड फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल को सम्मानित किया जाने वाला है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव कल शनिवार को यहां नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट्स में आयोजित एक समारोह में श्री बेनेगल को ट्राफी, शॉल, प्रशस्तिपत्र और 10 लाख रूपये पुरस्कारस्वरुप प्रदान करेंगे।

-

राहुल रवैल, किरण शांताराम, प्रसून जोशी, भारती प्रधान और विनोद अनुपम की एक स्वतंत्र समिति ने वृतचित्र, लघु एवं एनिमेशन फिल्मों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बेनेगल के नाम का चयन किया गया था।

73 वर्षीय बेनेगल एक सम्मानित और दिग्गज फिल्मकार में से एक है। फिल्मों और देश के नए सिनेमा के तौर अपनी एक नई पहचान बनाई है।

श्याम बेनेगल ने 28 फीचर फिल्मों बनाई है इनमें अंकुर, निशांत, मंडी, भूमिका, मंथन और जुनून जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 41 डॉक्युमेंट्री बनाई जिसमें सांस्कृतिक, नृविज्ञान, टिकाऊ विकास, जीवन शैली, कला और संस्कृति समेत तमाम विषय शामिल हैं।

श्याम बेनेगल  को डॉक्युमेंट्री ‘फिल्म सत्यजीत रे' (1982) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 2005 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वह पद्मभूषण से सम्मानित हो चुके हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!