Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:46 AM IST
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ नस्लीय व्यवहार की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी शिल्पा ने इंस्टाग्रम पर साझा की है। बता दें कि शिल्पा सिडनी से मेलबर्न के लिए सफर कर रही थी जब उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि उपभोक्ता के रंग के आधार पर उसके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर चेक इन के द्वार मेल नाम की कर्मचारी मिली, जिसने कहा कि आप जैसे (सांवले) लोगों के साथ रूखाई से बात करना चलता है।
-उन्होंने लिखा ‘‘मेरे पास दो बैग थे जो एक आधा खाली था जिसे चेकिन के दौरान मेल नाम की कर्मचारी ने ओवर साइज बताया। अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ओवरसाइज सामान को ले जाने वाले काउंटर से संपर्क किया जहां के स्टाफ ने कहा कि बैग ओवरसाइज नहीं है और इसे ले जाया जा सकता है। शेट्टी ने कहा कि वह फिर से उस कर्मचारी के पास गईं और उससे उनका बैग ले जाने का अनुरोध किया क्योंकि कर्मचारी की सहयोगी ने कहा है कि यह ओवरसाइज नहीं है लेकिन महिला कर्मचारी राजी नहीं हुई और उसने फिर से इनकार कर दिया।
आगे शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘‘यह मैंने इसलिए लिखा ताकि क्वांटास एयरलाइन मामले का संज्ञान ले और अपने स्टाफ को मददगार होना सिखाए और (चमड़ी के) रंग के आधार पर बोलने का लहजा और तरीका नहीं बदल सकता है।
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि हम भोले नहीं है और उन्हें मालूम होना चाहिए कि संवेदनहीन तथा अशिष्ट होने को सहन नहीं किया जाएगा’’। अभिनेत्री ने अपने बैग के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है। आपको बता दें कि शेट्टी ने 2007 में भी नस्लवाद का सामना किया था जब उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!