Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:47 AM IST
छोटे पर्दे से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले शेखर सुमन के साथ एक घटना घटी है। इस घटना के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी। शेखर सुमन की कोल्ड ड्रिंक में से कीड़े निकले हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लोगों से कोल्ड ड्रिंक ना पीने की अपील की है।
शेखर सुमन ने ट्वीट कर बताया- जैसे ही लिम्का की बोतल खोली। उसके ढक्कन और रिम पर बहुत सारे कीड़े लगे हुए थे। लोगों से अपील है लिम्का ना पिएं और ना ही खरीदें। इस बारे में जल्द ही रिपोर्ट करें। सभी के हित के लिए इसे रीट्वीट करें।
-एक मेडिकल रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोल्ड ड्रिंक हमारे स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं है लेकिन इसके बावजूद लोग इसे पीना पसंद करते है। बहरहाल बता दें कि इन दिनों शेखर सुमन अपने होम प्रोडक्शन की फ़िल्म बनाने में जुटे हैं. यह फ़िल्म आर्मी और आर्मी पर कश्मीर में होने वाली पत्थरबाज़ी पर आधारित है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!