Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:02 AM IST
शाहरुख खान को इंडस्ट्री में पहला ब्रेक देनेवाले कर्नल राज कपूर का ८७ वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार रात दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टी उनकी बेटी रिताम्भरा ने की। उन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन बुधवार रात १० बज कर १० मिनट पर हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उनकी मौत अचानक हुई। वे स्वस्थ थे। इस दुनिया को शांति से छोड़ कर चले गये।
वहीं इस बात को कर्नल राज कपूर के बेट ने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा,' हमारे प्यारे पिता राज कुमार कपूर (कर्नल) ने अपने शरीर को एक नए रोमांच पर जाने के लिए छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार लोधी ऑडियटोरियम में किया गया।
-कर्नल राज कपूर ने सुपस्टार शाहरुख खान को पहला एक्टिंग ब्रेक दिया था। शाहरुख ने टीवी सीरीयल 'फौजी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरीयल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने किया था। शाहरुख को इसी सीरीयल से पहचान मिली थी। हालांकि उन्होंने कभी ये नहीं माना कि शाहरुख को सुपरस्टार बनाने में उनका हाथ रहा है। कर्नल राज कपूर कहते थे कि शाहरुख को उनके पेरेंट्स ने बनाया था। उन्होंने तो बस एक बेहतरीन एक्टर को सही काम दिया था।
आपको बता दें कि आर्मी से रिटायर होने के बाद कर्नल राज कपूर ओशो के शिष्य बन गए थे। इसके बाद में वो फिल्मों में काम करने मुंबई आए थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल प्रोड्यूस किए साथ ही विज्ञापन भी बनाए। कुछ टाइम पहले उनकी 'वेन शिवा स्माइल्स' नाम की एक नॉवेल भी प्रकाशित हुई थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!