Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 03:09 AM IST
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काजोल और शाहरुख एक बार फिर से करण जौहर की फिल्म से वापसी करने वाले है। करण जौहर अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने शाहरुख और काजोल से संपर्क किया है।
बॉलीवुड में मशहूर रोमांटिक जोड़ी के नाम से जानी जाने वाली इस जोड़ी ने पर्दे पर कई रिकोर्ड तोड़े है। राज-सीमरन, राहुल-अंजली का किर्दार तो आज भी रोमांटिक जोड़ी की पहचान है। बहरहाल आखिरी बार ये दोनों कलाकार साथ में फिल्म दिलवाले में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जीरो है जिसमें वे एक बौने का किरदार निभाते नजर आएंगे।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!