DID के विनर सलमान यूसुफ पर लगा शोषण का आरोप

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:15 AM IST

सुर्खियां

DID के विनर सलमान यूसुफ पर लगा शोषण का आरोप

DID सीजन १ के विनर सलमान यूसुफ खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यूसुफ खान पर ये सनसनीखेज आरोप एक मॉडल ने लगाया है।
Feb 2, 2019, 4:17 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Salman Yusuff Khan
  Salman Yusuff Khan

डांस इंडिया डांस (DID) सीजन १ के विनर सलमान यूसुफ खान पर एक मॉडल और कोरियोग्राफर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ये मामला ओशिवारा स्थित एक कॉफी हाउस का है जहां सलमान ने कोरियोग्राफर के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी। मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने धारा ३५४ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सलमान की तलाश पुलिस कर रही है।

बता दें कि साल २०१३ में उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन सबके अलावा सलमान 'डार्लिग', 'जीद', 'दिल जंगली' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' जैसी फिल्मों में कॉरियोग्राफर की भूमिका निभा चुके हैं। सलमान 'झलक दिखला जा' सीजन ६ के विनर भी रह चुके हैं और सलमान 'खतरों के खिलाड़ी' में भी दिखाई दे चुके हैं।

-

बता दें कि बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से कई लोग शोषण के आरोपों में घिरे हैं। इसके पहले, अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था, इसके बाद कई अन्य कलाकारों पर भी यौन शोषण का आरोप लगा था। इन आरोपों को सोशल मीडिया के जरिए मीटू अभियान के तहत उजागर किया गया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!