Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:07 AM IST
आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म महाभारत में कृष्ण का किरदार बेहद ही दिलचस्प है। इस फिल्म में आपको फिल्म जगत के सारे सितारे एक साथ एक ही मंच पर नजर आएंगे।
अगर अगल किरदारों को निभाने के लिए कलाकारों का भी चयन किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस फिल्म 'महाभारत' में सलमान खान कृष्ण का रोल कर सकते हैं। जबकि आमिर इस फिल्म में कर्ण का किरदार निभा सकते हैं।
हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन सूत्र ऐसा ही बता रहे हैं। सूत्र ये भी बताते हैं कि आमिर खान ने 'महाभारत' में द्रौपदी के रोल के लिए दीपिका पादुकोण और सना शेख को अप्रोच किया गया है। कथित तौर पर फिल्म की कहानी द्रौपदी के पॉइंट ऑफ व्यू से दिखाई जाएगी। इसलिए यह किरदार फिल्म के लिए अहम है।
आमिर खान पहले 'महाभारत' के 7 से 10 पार्ट बनाने का प्लान कर रहे थे। लेकिन अब वे तीन पार्ट्स में पूरी कहानी दिखाना चाहते हैं। इस प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे और एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने यह खर्च उठाने के संकेत भी दिए थे।
बहरहाल बता दें कि आमिर फिलहाल, डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!