महाराष्ट्र : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेनेलिया-रितेश, ने दान किए २५ लाख रुपये

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:46 AM IST

सुर्खियां

महाराष्ट्र : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेनेलिया-रितेश, ने दान किए २५ लाख रुपये

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए के जेनेलिया और रितेश देशमुख ने मुख्यमंत्री राहत कोष में २५ लाख रुपये दान किए।
Aug 13, 2019, 4:09 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Genelia Deshmukh, Riteish Deshmukh and Devendra Fadnavis
  Genelia Deshmukh, Riteish Deshmukh and Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सीएम राहत कोष में २५ लाख रुपए दान किए।

सीएम फडणवीस ने स्टार कपल से चेक लेते हुए ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा - महाराष्ट्र बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में २५ लाख रुपये का योगदान देने के लिए धन्यवाद जेनेलिया और रितेश देशमुख। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित सांगली, कोल्हापुर और सतारा जिलों में बनाए गए अस्थायी राहत शिविरों में ३.७८ लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

-

एक्टर रितेश ने सीएम फडणवीस के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- बीते कुछ दिनों में बाढ़ ने महाराष्ट्र समेत देश के कई शहरों में तबाही मचाई है। बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो परेशान करने वाले हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी पीड़ित, जल्द ही आपदा से ऊपर उठें और पहले से अधिक मजबूत हों।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!