Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:09 AM IST
15 साल की उम्र से अपने रैप से लोगों का दिल जीतने वाले अमरीकी रैपर मैक मिलर का निधन हो गया है। मैक कैलिफोर्नियां स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। अपने एलबम से लोगों का मनोरंजन करने वाले मैक मिलर की मौत की वजह ओवरडोज ड्रग्स बताई जा रही है। हालांकि मैक ने पहले भी इस बात की पुष्ठी की थी कि, उनको ओवरडोज ड्रग्स लेने की आदत थी।
बता दें साल की शुरुआत में मैक का अपनी गर्लफ्रैंड अरियाना ग्रांदे से ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। दोनों ने एक कंसर्ट में साथ कई गानों पर परफॉर्म भी किया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन नशे की लत के कारण अरियाना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
-मैक मिलर ने साल 2011 में आए एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मिलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। मिलर का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने पहला रैप 15 साल की उम्र में बनाया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!