रेप के आरोपी एक्टर पीयूष को मिली जमानत

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 05:38 AM IST

सुर्खियां

रेप के आरोपी एक्टर पीयूष को मिली जमानत

टीवी सीरियर ‘बेहद’ का एक्टर पीयूष एक महीने से था जेल में बंद।
Jan 1, 2018, 3:53 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Piyush
  Piyush

टीवी सीरियल ‘बेहद’ के एक्टर पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई है। एक्टर को मुंबई के आर्थर रोड स्थित जेल में रखा गया था।  पीयूष को एक मॉडल से रेप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह लगभग एक महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। हालांकी इस मौके पर उनकी पत्नी उनके साथ नहीं थीं। पीयूष आकरी बार सोनी टीवी के फेमस शो बेहद में 'समय' का किरदार निभाते नजर आए थे।

इस मामले में मुंबई की वर्सोवा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। बता दें की कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। बहरहाल खबरों के मुताबिक पीयूष पर लगे रेप का आरोप साबित हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि रेप पीयूष ने किया है या नहीं, यह साबित होना अभी बाकी है। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण पीयूष की मुश्‍क‍िलें जरूर बढ़ गई हैं। जिसकी वजह से उनपर लगा आरोप सही साबित हो सकता है।

-

पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीयूष के खिलाफ  23 साल की एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!