राम गोपाल वर्मा ने की अपनी फिल्म 'शशिकला' की घोषणा, शेयर किया पोस्टर

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:14 AM IST

सुर्खियां

राम गोपाल वर्मा ने की अपनी फिल्म 'शशिकला' की घोषणा, शेयर किया पोस्टर

राम गोपाल वर्मा ‘शशिकला' के जीवन पर आधारित फिल्म बना रहे है। इस फिल्म में शशिकला को हुई जेल की सजा और मन्नारगुड़ी माफिया को हाईलाइट करते हुए बनाया जाएगा। इस फिल्म का पोस्टर राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया है।
Apr 1, 2019, 4:27 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Sasikala
  Sasikala

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता और उनकी करीबी सहयोगी शशिकला के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने जा रहे है। जिसे लेकर आज राम गोपाल वर्मा ने घोषणा की है। उन्होंने जयललिता और शशिकला की तस्वीर वाला एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा - "खुशी के साथ ऐलान कर रहा हूं. बहुत जल्द आ रही है।

इसके साथ राम गोपाल वर्मा वे ट्वीट करते हुए लिखा - "निर्दयी पुरुषों, जेलों और मन्नारगुडी गिरोहों के खिलाफ एक रिश्ते की कहानी 'शशिकला' प्रेम खतरनाक रूप से राजनीतिक है।फिलहाल फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा ने अन्य जानकारी बहुत जल्दी साझा करने की बात की है।

-

वैसे अपनी फिल्मों के जरिए कई चीजों को उजागर करके चौंकाने के लिए फिल्मकार राम गोपाल वर्मा मशहूर है। और इस फिल्म को लेकर भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें जताई जा रही हैं। गौरतलब है कि शशिकला को हाल ही में एक घोटाले में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें बेंगलुरु जेल में डाल दिया गया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!