भाजपा में शामिल हुए दलेर मेहंदी, पंजाब से लड़ सकते हैं चुनाव

Friday, Apr 26, 2024 | Last Update : 03:31 AM IST

भाजपा में शामिल हुए दलेर मेहंदी, पंजाब से लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दलेर मेहंदी ने भाजपा की अध्यक्षता ग्रहण की।
Apr 26, 2019, 3:30 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Daler Mehndi
  Daler Mehndi

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी आज भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दलेर मेहंदी ने भाजपा की अध्यक्षता ली। इस दौरान इस मौके पर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के उम्मीदवार हंस राज हंस भी उपस्थित थे। वहीं पंजाबी गायक हंसराज हंस को भाजपा ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी भाजपा में शामिल हुए है।भाजपा ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी भाजपा में शामिल हो गए है। माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है।

वैसे पिछले कुछ दिनों में बॉलिवुड की कई हस्तियों ने राजनीति में एंट्री की है।  सनी देओल से लेकर हंसराज हंस ने जहां भाजपा का रुख किया है वहीं अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा के कलाकार निरहुआ भी भाजपा में शामिल हो चुके है और वे यूपी के आजमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टक्कर देंगे।

...

Featured Videos!