Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:49 AM IST
पंजाबी सिंगर व मशहूर रैपर हनी सिंह को महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन्हें 'मखना' गाने में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी किए जाने पर भेजा गया है। दरअसल दिसंबर माह में हनी सिंह ने 'मखना' गाना रिलीज किया था, इस गाने को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा मनीषा गुलाटी का कहना है कि 'मखना' गानें में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है जिस वजह से हनी सिंह को नोटिस भेजा गया है। मनीषा गुलाटी ने बताया हनी सिंह के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इसके साथ ही मनीषा गुलाटी ने कहा है कि इस गाने में हनी सिंह ने अपने आप को वूमेनाइजर कहा है। आयोग ने १२ जुलाई तक पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट मांगी है। गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए, उन्होंने कहा कि यह "अशोभनीय है और समाज पर एक अपमानजनक प्रभाव है"।
-गौरतलब है कि २०१३ में रैपर हनी सिंह ने 'मैं हूं बलात्कारी' गाना गाकर भी विवाद खड़ा किया था। यहां तक कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी पंजाब सरकार को हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गीत गाने के लिए मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!