Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 07:32 AM IST
बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर विवादों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से एक विवाद में फंस गई है असल में बात यह है कि एक बयान देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम को एक उग्रवाद प्रभावित राज्य बता दिया था। यह बात उन्होंने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान कही थी। यहां पर प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म पहुना के प्रमोशन के लिए गई थी।
फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा यह सिक्किम की पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन पाखी टायरवाला के द्वारा किया गया है। यह फिल्म जो नेपाली बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रियंका चोपड़ा के इस विवादित बयान के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर भी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने लिखा था कि सिक्किम में कोई उग्रवाद नहीं है सिक्किम एक शांत राज्य है। जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!