इस किताब के जरिए प्रियंका खोलेंगी अपनी जिंदगी के राज

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 03:10 AM IST

सुर्खियां

इस किताब के जरिए प्रियंका खोलेंगी अपनी जिंदगी के राज

अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी
Jun 21, 2018, 3:36 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Priyanka Chopra
  Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपना संस्मरण लेकर आएंगी जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की है।प्रियंका चोपड़ा की इस किताब का नाम ‘अनफिनिश्ड’ होगा। इस किताब को अगले साल यानी की 2019 में रिलीज किया जाएगा। ये किताब प्रियंका चोपड़ा की निजी कहानियों और उनके अनुभवों पर आधारित होगी।

‘अनफिनिश्ड’ किताब को लेकर प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि किताब का अंदाज बिल्कुल उनकी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा। इस किताब के जरिए प्रियंका के जीवन के कुछ ऐसे पहलूओं को भी दर्शया जाएगा जिसका उन्होने पहले कभी भी कहीं जिक्र नही किया।

-

किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने घोषणा की कि 'अनफिनिश्ड' किताब अभिनेत्री, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और यूनीसेफ की सद्भावना दूत की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!