Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 05:00 AM IST
पंजाब नेशनल बैंक के करीब 11,400 करोड़ रुपये का कथित घपला करने वाले नीरव मोदी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बैंकिंग घोटाले के आरोपी के तौर पर केस दर्ज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस कंपनी से अलग होने का फ़ैसला किया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी के हीरा कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर हैं। प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
-प्रियंका चोपड़ा ने अपने वकील से कंपनी के साथ कांट्रेक्ट तोड़ने को लेकर सुझाव भी मांगा है। बता दें कि फिलहाल प्रियंका चोपड़ा 'नीरव मोदी डायमंड ज्वैलरी कलेक्शन' के साथ बतौर ब्रांड एम्बेसडर जुड़ी हुई थी लेकिन फर्ज़ीवाड़े की इस ख़बर के बाद अभिनेत्री उनकी कंपनी के साथ किए गए कांट्रेक्ट को ख़त्म करना चाहती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!