डिस्कवरी के बेहद चर्चित कार्यक्रम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में नजर आएंगे पीएम मोदी

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:43 AM IST

सुर्खियां

डिस्कवरी के बेहद चर्चित कार्यक्रम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में नजर आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ (Man Vs Wild) शो में नजर आने वाले है। इस एपिसोड को १२ अगस्त को रात नौ बजे प्रसारित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में पशु संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देने की कोशिश की गई है।
Jul 29, 2019, 2:46 pm ISTEntertainmentAazad Staff
PM Modi and Bear Grylls
  PM Modi and Bear Grylls

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिस्कवरी के बेहद चर्चित शो मैन वर्सेज वाइल्ड’(Man vs Wild) के एक एपिसोड में नजर आने वाले है। पीएम नरेंद्र मोदी ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ (Man Vs Wild) शो के स्टार बेयर ग्रिल्स के साथ कुछ एडवेंचर करते नज़र आएंगे।

इसकी जानकारी बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा १८० देशों के लोग जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। पीएम मोदी बताएंगे कि कैसे भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के लिए काम हो रहा है। मैन वर्से वाइल्ड में मेरे साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिस्करी पर १२ अगस्त को देखें।'

-

इस शो से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री घने जंगल में सफर पर निकले हैं। ये वीडियों ४५ सेंकेड़ का है। वीडियो में पीए मोदी बेयर से कहते हैं कि आपके लिए मैं इसको (बंबू) अपने साथ रखूंगा। जिसके जवाब में बेयर ग्रिल्स कहते हैं कि आप (पीम मोदी) भारत में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, इसलिए आपको सुरक्षित रखना मेरा काम है। बता दें कि इस पूरे कार्यक्रम में पशु संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देने की कोशिश की गई है।

बता दें कि ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ (Man Vs Wild)  इस तरह का काफी फेमस कार्यक्रम है, जो पर्यारवण और जानवरों के बारे में दी जाने वाली जानकारी को लेकर ना सिर्फ युवाओं बल्कि हर तबके में फेमस है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!