Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:21 AM IST
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड फिल्मों में अपना कदम रखने जा रहे हैं। वह हॉलीवुड फिल्म' थोर' के अभिनेता के साथ नजर आएंगे। उनका यह डेब्यू हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के साथ होगा।
जानकारों की माने तो पंकज त्रिपाठी इस फिल्म की कास्ट को बैंकाक में ज्वाइन करेंगे। फिल्म का अगला भाग थाईलैंड में शूट होगा। यह पहली बार है जब पंकज त्रिपाठी पहली बार किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बने है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में एक अहम् भूमिका में नज़र आएंगे और हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्स्वर्थ के साथ काम करते हुए दिखेंगे।
-बीते साल नवंबर में, क्रिस हेम्स्वर्थ अपनीडेब्यू फिल्म का निर्देश कर रहे निर्देशक सैम हारग्रेव की फिल्म 'ढांका' की शूटिंग के लिए इंडिया आए थे। सैम 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, एटॉमिक ब्लॉन्ड के दूसरी यूनिट के निर्देशक थे। उन्होंने फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग मुंबई और अहमदाबाद में की थी। इस फिल्म में क्रिस हेम्स्वर्थ और पंकज त्रिपाठी के अलावा गोल्शिफ्ते फराहानी, मनोज बाजपाई और रणदीप हुड्डा नज़र आएंगे।
पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों में बहुत ही शानदार परफॉरमेंस दी है। जिनमें न्यूटन, बरेली की बर्फी, स्त्री, जैसी फिल्में शामिल है। हाल ही में वह वेब सीरीज मिर्जापुर में नज़र आए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!