Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 01:43 AM IST
पेशावर में स्थित ऋषि कपूर के पैतृक घर को पाकिस्तान सरकार ने बहुत जल्द किसी संग्रहालय या स्थान में तब्दील करने का फैसला किया है। इसके लिए अभिनेता ऋषि कपूर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन कर अनुरोध किया था। जिसे पाकिस्तान सरकार ने स्विकार कर लिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान पहुंचे भारतीय पत्रकारों के एक समूह को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि ऋष कपूर के अनुरोध के बाद संघीय एवं प्रांतीय सरकारें इस पर काम कर रही हैं और जल्द ही इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया जाएगा।
-किस्सा ख्वानी बाजार स्थित यह हवेली गुजरे जमाने के, हिंदी फिल्मों के नामी अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवायी थी। 5 मंजिला यह हवेली उस समय इलाके की सबसे खूबसूरत हवेली में से एक थी। कुछ साल पहले जर्जर होकर हवेली का ऊपरी हस्सा गिर गया था। हालांकि अभी भी इस हवली के 60 कमरे सही सलामत है। इस हवली में
पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म इसी हवेली में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। अभिनेता-निर्देशक राज कपूर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्मे दी। 1947 में जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो उस दौरान कपूर परिवार ने पेशावर छोड़ दिया था।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!