Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:02 AM IST
ओडिशा में आए चक्रवात तूफान 'फानी' से कई इलाकों में तबाही मचाई तो वहीं कई लोग इस आपदा में घायल हुए जबकि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सोमवार को पीएम मोदी ने ओडिशा का दौरा किया और पीड़ितों की मदद के लिए मुआवजे का एलान किया। अब इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी आ गए है। खिलाड़ी कुमार ने ओडिशा के लोगों की मदद के लिए मुख्ममंत्री राहत कोष में एक करोड़ दान किए हैं।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार समाज कल्याण के लिए आगे बढ़ कर मदद कर रहे है। इससे पहले भी उन्होंने सेना की मदद के लिए 'भारत के वीर' पहल को बढ़ावा दिया, वहीं केरल और चेन्नई में आई भयानक बाढ़ के पीड़ितों को आर्थिक मदद की।
-चक्रवात फानी की वजह से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस चक्रवात ने राज्य की इकॉनमी को भारी नुकसान पहुंचाया है। ओडिशा की मदद के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को १००० करोड़ रुपये तत्काल मदद दी है
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!