65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, 'न्यूटन' बनी बेस्ट फिल्म, 'मॉम' के लिए श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:25 AM IST

सुर्खियां

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, 'न्यूटन' बनी बेस्ट फिल्म, 'मॉम' के लिए श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

3 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान से विजेताओं को सम्मानित करेंगे
Apr 13, 2018, 1:41 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Sridevi
  Sridevi

65 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी की तारीख की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मेलन 3 मई 2018 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। नेशनल फिल्म अवॉर्ड राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दिया जाएगा। इस समाहरोह के दौरान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की भी घोषणा की जाएगी।

भरात सरकार की तरफ से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में राजकुमार राव की फिल्म “न्यूटन” को बेस्ट हिंदी फिल्म में शामिल किया गया है। न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गाय है। वहीं, दुनिया को अलविदा कह चुकी श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

-

देश की बहुचर्चित फिल्म बाहुबली को स्पेशल इफेक्ट्स के लिए मिला अवार्ड। बेस्ट बंगाली फिल्म नगरकीर्तन को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ आलोचक के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया। असामी फिल्म विलेज रॉकस्टार को बेस्ट फिल्म अवार्ड मिला। नेशनल इंटीग्रेशन के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मराठी फिल्म धाबा को दिया गया। बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले फिल्म के लिए थोड़ीमुथालूम दृक्साक्शियुम और बेस्ट अडेप्टिड स्क्रीनप्ले के लिए मलयालम फिल्म भयानकम को दिया गया। यह मलयालम फिल्म बेस्ट सिनेमेटरोग्राफी का भी अवॉर्ड जीत चुकी है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!