Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 07:24 AM IST
श्रद्धा शशिधर ने मिस डीवा २०१७ का खिताब अपने नाम किया। २० साल की उम्र में श्रद्धा शशिधर अमेरिका में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को भारत की ओर से प्रस्तुत करेंगी। मिस डीवा २०१७ प्रतीयोगिता के दौरान पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता भी मौजूद थी। एक समाहरोह के दौरान लारा ने कहा कि १५ सुंदरियों में से किसी एक का चयन करना बहुत ही कठिन कार्य था।
बहरहाल १५ कंटेस्टेट को पछाड़ते हुए श्रद्धा ने ये मुकाम हासिल किया है। अब २६ नवंबर को अमेरिका में होने वाली मिस यूनिव प्रतियोगिता में श्रद्धा भारत को रिप्रजेंट करती दिखेंगी।
-श्रद्धा चेन्नई की रहने वाली है। उनकी परवरिश एक आर्मी परिवार में हुई हैं। उनकी स्कूलिंग आर्मी पब्लिक स्कल, देओलाली से हुई है। उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वूमन से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली है। वह पेशे से मॉडल हैं इसके साथ ही एथलीट भी रही हैं।
गौरतलब है कि आज से १७ साल पहले मिस यूनिव का ताज साल २००० में लारा दत्ता ने जीता था। ऐसे में अब श्रद्धा से उम्मीद है कि वो १७ साल बाद इस ताज को भारत के लिए लाए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!