माइकल जैक्सन के पिता 'जो जैक्सन' का 88 की उम्र में निधन।

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 03:13 AM IST

सुर्खियां

माइकल जैक्सन के पिता 'जो जैक्सन' का 88 की उम्र में निधन।

माइकल जैक्सन के पिता 'जो जैक्सन' ने दुनिया को कहा अलविदा
Jun 28, 2018, 10:54 am ISTEntertainmentAazad Staff
Joe Jackson
  Joe Jackson

दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। जो जैक्सन पिछले काफी समय से टर्मिनल कैंसर से जूझ रहे थे। बताया जा रहा था कि करीब 15 दिन से उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई थी।

बता दें कि 'जो जैक्सन' का कैंसर आखिरी स्टेज पर था। जिसके कारण उनकी स्थिती पिछले कुछ दिनों से काफी खराब खराब थी। 'जो जैक्सन' ने आखिरी बार 25 जून को ट्वीट किया था। जैक्सन ने लिखा कि मैने सूरज को कई बार डूबते हुए देखा है। जब वक्त आता है सूरज तभी उगता है। इसके साथ ही 'जो जैक्सन' कहते हैं कि आपकी पसंद से सरज का कोई मतलब नहीं है जब उसे बूबना होता है वो अपने वक्त पर डूबता है।

-

बता दें कि जो जैक्सन ने 'जैक्सन फाइव' बैंड की स्थापना की थी। इस बैंड के मेंबर्स जो के बेटे जैकी, टिटो, जर्माइन, मार्लोन और माइकल थे। माइकल जैक्सन को मिलाकर उनके कुल 11 बच्चे थे।  हालांकि जो जैक्सन' के अपने बेटे माइकल जैक्सन के साथ अच्छे संबंध नहीं थे।

कहा जाता है कि माइकल काफी नशा करने लगे थे। 25 जून 2009 को पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने इस दुनिया से विदा ले लिया। उनकी मृत्यु की घटना को सुनने के साथ ही पूरे दुनिया में शोक का माहौल छा गया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!