Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 06:48 AM IST
भारतीय सिनेमा जगत में मन्ना डे ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। मन्ना दे ने सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए हर तरह के गाने गाए है। इन्होने कई दशको तक सिनेप्रेमियों के दिल पर राज किया। हरफन मौला गायक के नाम से भी मन्ना डे को जाना जाता है। मन्ना डे ने वैसे तो हर तरह के गीत गाए लेकिन शास्त्रीय संगीत में उन्हे ज्यादा शौहरत दिलाई।
लागा चुनरी में दाग, ऐ मेरे प्यारे वतन ,एक चतुर नार करके श्रृंगार, ऐ मेरी जोहरा जबीं जैसे यादगार गानों को अपनी आवाज दी। इन गीतों को आज भी लोग गुनगुना कर मन्ना डे को याद करते है। 60 के दशक में संगीतकार के रूप में निर्देशों की पहली पसंद हुआ करते थे मन्ना डे।
-प्रसिद्ध गाय मन्ना डे कि आत्मकथा भी लिखी गई है जो 'यादें जी उठीं' के नाम से प्रसिद्ध है . मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 में कोलकाता में हुआ था। उन्होने स्कॉटिश चर्च कॉलेजिएट स्कूल, स्कॉटिश चर्च कॉलेज तथा विद्यासागर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। 1942 में मन्ना पहली बार अपने चाचा प्रसिद्ध संगीतकार कृष्णाचंद्र डे के साथ मुंबई आए और अपनी संगीत यात्रा आरंभ की। इन्हे 2007 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मन्ना डे 24 अक्टूबर 2013 को इस दुनिया को अलविदा कह गये।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!