बर्थ डे स्पेशल : फिल्म 'तेजाब' से फैंस के दिलों पर राज करने लगी थी माधुरी दीक्षित

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:17 AM IST

सुर्खियां

बर्थ डे स्पेशल : फिल्म 'तेजाब' से फैंस के दिलों पर राज करने लगी थी माधुरी दीक्षित

51 साल की हुई धकधक गर्ल
May 15, 2018, 2:28 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Maduri Dixit
  Maduri Dixit

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई साल 1967 में हुआ था। साल 1984 में फ़िल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली माधुरी आज अपना 51 जन्म दिन बना रही है। माधुरी ने अपने करियर में अब तक 72 फ़िल्मों में काम किया है। शुरुआती दौर में माधुरी दीक्षित ने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं।

माधुरी दीक्षित के लिए साल 1987 काफी बुरा रहा। वहीं साल 1988 में माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'तेजाब' में अपने बेहतरीन अभिनय से बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद तो माधुरी का करियर ऊचांइयां छूने लगा। फिर माधुरी ने सिर्फ सफलता ही देखी कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। माधुरी दीक्षित ने बाद मे आमिर खान के साथ फिल्म 'दिल' में अभिनय किया। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन जोडी़ को लोग खूब पसंद करते थे।

-

साल 1990 में फ़िल्म 'दिल' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फ़िल्मफेयर अवार्ड मिला था। हालांकि, इससे पहले वो फ़िल्में 'तेज़ाब' और 'प्रेम प्रतिज्ञा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेट ज़रूर हुई थीं। माधुरी ने अपने फ़िल्मी करियर में 'राम लखन', 'साजन', 'बेटा', खलनायक', 'हम आपके है कौन', ‘लज्जा’,कोयला, बेटा अारजू, दिल तो पागल है, जैसी कई अलग अलग जौनर की फ़िल्मों में काम किया।

माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से सन 1999 में शादी कर ली।माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के अब दो बेटे भी हैं अरिन नेने और रायन नेने। इतने सालों बाद भी माधुरी ने अपना लुक और स्टाइल ज़रूर बदला है मगर, उनके चहरे की खूबसूरती आज भी वैसी है जैसे कि फ़िल्मों में उनके शुरूआती दिनों में हुआ करती थी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!