Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 02:53 AM IST
अभिनेता और प्रोड्यूसर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कृष्णा राज कपूर काफी समय से बीमार चल रही थी। हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हे मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनका स्वास्थय खराब होता चला गया। सोमवार सुबह कृष्णा राज कपूर ने आखिरी सांस ली।
कृष्णा कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर डूब गई। बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
-निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। रवीना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है। यह एक युग युवा का अंत है। कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान आपको हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे। ओम -शांती
वहीं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीमती कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है। ओम शांति।
एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी ट्वीट कर लिखा कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। मैंने कुछ समय उनके साथ बातचीत की थी, जो मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। बता दें कि सोहा अली खान एक्टर सैफ अली खान की बहन हैं, जिनकी शादी कृष्णा राज की पोती करीना कपूर से हुई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!