अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने किया योगासन, शेयर की वीडियो

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 03:16 AM IST

सुर्खियां

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने किया योगासन, शेयर की वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कंगना रनोट, व कई एक्ट्रेसेस ने योगासन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर।
Jun 21, 2018, 11:48 am ISTEntertainmentAazad Staff
Kangana Ranaut
  Kangana Ranaut

आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।  ऐसे में राजनेता से लेकर अभिनेता-अभिनेत्री भी योग दिवस के मौके पर योग करते दिखे।

बॉलीवुड के कई सितारे भी योग दिवस मनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा समेत बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी योग कर लोगों को प्रेरित करने का काम किया। सितारों ने योग दिवस के मौके पर अपनी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

-

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट ने योगा करते हुए एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें कंगना गार्डन में योग करती नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बकासन करते हुए वीडियो जारी किया है।

बता दें कि आज विश्व भर में योग दिवस मनाया जा रहा है जिसमें बढ़ चढ़  कर लोग हिस्सा भी ले रहे है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने करीब 55 हजार लोगों के साथ योगा किया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!