भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार केएल सहगल के बारे में जाने कुछ दिलचस्प बाते….

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:19 AM IST

सुर्खियां

भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार केएल सहगल के बारे में जाने कुछ दिलचस्प बाते….

भारत के मशहूर गायक और अभिनेता केएल सहगल का आज 114वां जन्मदिन है।
Apr 11, 2018, 12:40 pm ISTEntertainmentAazad Staff
KL Sehgal
  KL Sehgal

केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल 1904 में जम्मू में हुआ था। केएल सहगल का पूरा नाम कुंदनलाल सहगल है। कुंदनलाल सहगल भारतीय हिन्दी सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। केएल सहगल 1931-32 में सिनेमा जगत में आए और काफी लोकप्रिय गायक व अभिनेता बने।

केएल सहगल ने गायकी में अपनी एक खास पहचान बनाई वो एक अलग ही अंदाज में गाना गाने के लिए प्रसिद्ध थे।  तभी तो आज भी कई ऐसे गाने है जो लोगों को दिवाना बनाते है। उनके गाने जब दिल ही टूट गया, एक बंगला बने न्यारा, हम अपना उन्हे बना ना सके, दो नैना मतवाले तिहारे, जैसे गाने आज भी कई संगित प्रेमियों की पसंद है। केएल सहगल ने अपने संगीत के सफर में कुल 200 फिल्मी और गैर फिल्मी गाने गाए।

-

 केएल सहगल ने कुल 36 फिल्मों में काम किया, जिसमे से 28 हिन्दी फिल्में थी ,जबकि सात बंगाली फिल्म व एक तमिल फिल्म थी। अपने 15 साल के लंबे कार्यकाल में उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई और कभी नहीं भूलने वाले गाने गाए। उनकी कुछ बेहद लोकप्रिय फिल्में प्रेसीडेंट, माई सिस्टर, जिंदगी, चांदीदास, भक्त सूरदास, तानसेन काफी हिट फिल्में थीं।

केएल सहगल 42 वर्ष की आयु में 1947 के बाद तमाम बड़े गायकों के प्रेरणा स्त्रोत बने, जिसमें लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश भी शामिल हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!