Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 05:01 AM IST
ऋतिक रोशन सुजैन खान से तलाक लेने के तीन साल बाद दूसरी शादी करने जा रहे है। हालांकि तलाक से पहले और बाद में ऋतिक रोशन के अफेयर के कई किस्से सुनने को मिलते रहे। कंगन और ऋतिक का मामला तो इतना बढ़ गया कि वो कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले ने मीडिया में काफी सूर्खिया बटोरी।
बहरहाल तमाम किस्सों को दरकिनार कर ऋतिक रोशन एक बार फिर से शादी करने जा रहे है। इसके लिए उन्होने लड़की भी फाइनल कर ली है और उसका नाम जान करआपको थोड़ी सी हैरानी जरूर होगी।
-रितिक की लाइफ में एकबार फिर से उनकी एक्स वाइफ सुजैन की री-एंट्री होने वाली है. जी हां, रितिक और सुजैन एक बार फिर से शादी करने की सोच रहे हैं।
मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दोनों अपने बच्चों के लिए फिर से एक होने का मन बना रहे हैं, लेकिन अभी इस कपल की और से कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।
अक्सर ही इन दोनों को एक साथ देखा जाता है। अपने बच्चों को लेकर दोनों ही काफी अलर्ट रहते हैं। ऋतिक और सुजैन ने शायद ही बच्चों को कभी अहसास होने दिया हो कि वो दोनों अलग हो चुके हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!