शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का 88 साल की उम्र में निधन

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 06:46 AM IST

सुर्खियां

शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का 88 साल की उम्र में निधन

ठुमरी क्वीन' के नाम से जानी जाने वाली गायिका गिरिजा देवी को शास्त्रीय संगीत में पद्मश्री और पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित
Oct 25, 2017, 2:49 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Girija Devi
  Girija Devi

ठुमरी की रानी व शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल करने वाली गिरिजा देवी का मंगलवार को कोलकाता के बिड़ला अस्पताल में रात करीब साढ़े नौ बजे निधन हो गया। गिरिजा देवी को मंगलवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक गिरिजा देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मंगलवार सुबह उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें तुरंत बीएम बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर ले गए जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। रात में हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनका निधन हो गया।

गिरिजा देवी को शास्त्रीय संगीत में कई महारत हासिल थे उन्हे १९७२ में  में पद्मश्री, १९८९ में पद्म भूषण से नवाजा गया था। इसके साथ ही उन्हे २०१६ में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!