फोर्ब्स की लिस्ट में सलमान खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 01:43 AM IST

सुर्खियां

फोर्ब्स की लिस्ट में सलमान खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है इस लिस्ट के मुताबिक सलमान खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं। वहीं टॉप-5 में दीपिका पादुकोण ने जगह बनाई है।
Dec 6, 2018, 2:23 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Salman Khan
  Salman Khan

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सलमान खान लगातार तीसरी बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी बन गए है। फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट हर साल जारी करता है। 1 अक्टूबर 2017 से लेकर 30 सितंबर 2018 के बीच सलमान खान ने फिल्म, टीवी और ब्रांड एंडोर्समेंट के कुल आय को मिलाकर 253.25 करोड़ की कमाई की है।

वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। विराट ने इस साल  228.09 करोड़ की कमाई की है  जबकि तीसरे स्थान पर एक्टर अक्षय कुमार हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण पांचवे स्थान पर है। उनकी कुल आय 112.8 करोड़ है। दीपीका को इस साल फिल्म ‘पद्मावत' से काफी फायदा हुआ इस फिल्म से उन्हें कुल 112.8 करोड़ की कमाई हुई जिसके कारण इस साल दीपीका ने टॉप 5 में जगह बनाई।

-

 वहीं इस लिस्ट में  शाहरुख खान टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सके। बता दे कि पिछले साल 170.5 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुक खान दूसरे स्थान पर थे। इस साल शाहरुख खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। फोर्ब्स की जारी इस लिस्ट में शाहरुख 56 करोड़ की कमाई के साथ इस साल 13वें  स्थान पर आ गए हैं।

वहीं अगर बात करें प्रियंका चौपड़ा की तो इस साल प्रियंका चोपड़ा 49वें स्थान पर आ गईं। इस साल प्रियंका ने केलव 18 करोड़ की कमाई की है। बहरहाल पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में प्रियंका 7वें पायदान पर थी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!