Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:47 AM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कटघर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज हुआ है। सोनाक्षी पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कटघर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ आई.पी.सी की धारा ४२० (धोखाधड़ी) और ४०६ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्हें पिछले साल ३० नवंबर को दिल्ली में आयोजित इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होना था जिसके लिए सोनाक्षी ने २४ लाख रुपए लिए थे लेकिन सोनाक्षी फीस लेने के बावजूद भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।
-मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने इसके लिए खुद टैलेंट फुल ऑन कंपनी से करार किया था। प्रमोद ने दावा किया है कि उन्होंने सोनाक्षी की निजी सचिव मालविका पंजाबी से बातचीत करने के बाद उनके खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किये थे, लेकिन ऐन मौके पर सोनाक्षी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रमोद ने पुलिस में इसकी शिकायत की। इस सिलसिले में ही यूपी पुलिस मुंबई में उसके जुहू स्थित रामायण बंगलो पर पूछताछ के लिए पहुंची हालांकि वह तब मौजूद नहीं थी। जिसके तहत यह मामला दर्ज किया गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!