Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 01:28 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस इस फिल्म को लेकर विरोध जता रही है वहीं दूसरी तरफ बीजपी फिल्म को अपना पूरा समर्थन दे रही है। इसके लिए भाजपा ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है।
हाला ही में 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का तीन मिनट का एक ट्रेलर रिलीज किया गया था इस ट्रेलर में मनमोहन सिंह को कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति से पीड़ित दिखाया गया है। इसमें कई जगह सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका को मनमोहन सिंह पर निशाना लगाते दिखाया गया है। इस ट्रेलर को लेकर कई कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस फिल्म में ’तथ्यों को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया है
-सूत्रों की माने तो कांग्रेस शासित राज्यों में फिल्मों पर रोक लग सकती है। हालांकि इसकी पुष्टी आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कमलनाथ सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंद लगा दिया है। जिसके बाद जनसंपर्क मध्यप्रदेश ने ट्वीट करके खबर का खंडन करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बैन नहीं लगाया गया है। मीडिया में चल रही फिल्म पर प्रतिबंध की खबर भ्रामक और गलत है।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी यूपीए कार्यकाल पर आधारित है। पूरी फिल्म सिंह के मीडया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। यह किताब 2014 में प्रकाशित की गई थी। फिल्म के निर्माता मधुर भंडारकर है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!