Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 07:07 AM IST
देश में कई बार ऐसी फिल्में बनी है जो धर्म से जुड़ी है। सेंसर बोर्ड भी उन फिल्मों को प्रमाणिकता देती है जो किसी धार्मिक भावनओं को आहत न पहुंचाए। हाल ही में निर्माता सनल कुमार शशिधरन की फिल्म सेक्सी दुर्गा के प्रमोशन पर बैन लगा दिया गया है। सेंसर बोर्ड का यह मानना है कि इस फिल्म से धार्मिक भावनओं को आहत पहुंच सकती है। वहीं इस फिल्म को 23 साल बाद अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम में टाइगर पुरस्कार मिलने वाला है।
बता दे कि फिल्म में दुर्गा के नाम को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं निर्मात का कहना है कि दुर्गा केवल भगवान का नाम ही नहीं हो सकता इंसान का नाम भी दुर्गा हो सकता है। कई लड़कियो के नाम दुर्गा होते है।
फिल्म निर्माता शशिधरन का कहना है कि इस फिल्म का सम्बंध किसी भी धर्म से नहीं है। फिल्म की स्क्रनिक मंगलवार को हुई है।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!