फिल्म ‘2.0’ का आज होगा ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 06:02 AM IST

सुर्खियां

फिल्म ‘2.0’ का आज होगा ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च

15 करोड़ में लॉन्च हो रहा है फिल्म ‘2.0’ म्यूजिक लॉन्च
Oct 27, 2017, 3:53 pm ISTEntertainmentAazad Staff
Film 2.0
  Film 2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म ‘2.0’ का हर किसी को बेसबरी से इंतजार है। इस फिस्म का आज ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च किया जाना है जो दुबई के बुर्ज खलीफा में होगा। इस लॉन्च को सफल बनाने के लिए फिल्म की टीम पहले ही दुबई पहुंच चुकी है। रजनीकांत, एमी जैक्सन के साथ म्यूजिक लॉन्च समाहरोह में पहुंचे हैं।

इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं
अगर फिल्म की बात करे तो इस फिल्म का ओवरऑल बजट 400 करोड़ का है।इसी के साथ ये इतनी हाई बजट में बनी पहली एशियाई फिल्म बन गई है जिसे वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।इस फिल्म की खासियत ये  है कि इसे 3डी में शूट किया गया है।

-

फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रहेगी। इस बीच संगीतकार ए आर रहमान म्यूजिक लाइव परफॉरमेंस भी देंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!